नई दिल्ली, मई 16 -- Apple अब अपना स्पेशल iPhone लाने की तैयारी में है, जिसमें चारों तरफ से मुड़ी हुई स्क्रीन मिलेगी। अब तक आपने केवल फ्लैट स्क्रीन वाला आईफोन देखा होगा, लेकिन अपकमिंग आईफोन सबसे अलग होगा। ऐप्पल अपकमिंग iPhone के डिस्प्ले में एक बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी पहले से ही अपने चर्चित "चारों तरफ से बेंड" OLED डिस्प्ले के एक ज्यादा एडवांस्ड वर्जन पर काम कर रही है, जिसके 2028 के iPhone मॉडल में आने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इसका मकसद बेजल्स को और भी कम करना है, साथ ही घुमावदार किनारों के आस-पास ब्राइटनेस में कमी और स्क्रीन में आने वाली गड़बड़ियों जैसी समस्याओं को ठीक करना भी है। इसे मुमकिन बनाने के लिए, ऐप्पल कथित तौर पर सैमसंग डिस्प्ले और एलजी डिस्प्ले के साथ एक नई OLED मटेरियल टेक्नोलॉजी पर...