नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- उत्तर प्रदेश कैडर के 2023 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही इस समय खूब चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। रिंकू सिंह राही ने आरोप लगाया कि लंबे समय से उन्हें कोई जिम्मेदारीपूर्ण पोस्टिंग नहीं दी जा रही थी और न ही कोई सार्थक काम सौंपा जा रहा था। रिंकू सिंह राही से इस्तीफे के बीच एक पुराना नाम फिर से चर्चा में है। हम बात कर रहे हैं कन्नन गोपीनाथन की। 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी कन्नन गोपीनाथन ने कश्मीर के लोगों को 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता न मिलने' के विरोध में अगस्त 2019 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब 6 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। गोपीनाथन ने केंद्र सरकार पर उनके इस्तीफे को जानबूझकर रोकने का गंभीर आरोप लगाया है। इस देर...