नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- मारुति अर्टिगा को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक बार फिर मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) सीएनजी सेगमेंट की बेस्ट-सेलिंग कार बन गई। बता दें कि बीते महीने यानी अगस्त, 2026 में मारुति अर्टिगा सीएनजी को कुल 13,352 लोगों ने खरीदा। इस दौरान सालाना आधार पर अर्टिगा सीएनजी की बिक्री में 1 पर्सेंट की मामूली गिरावट देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अगस्त, 2025 में यह आंकड़ा 13,447 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।तीसरे नंबर पर रही मारुति वैगनआर बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी डिजायर रही। मारुति डिजायर ने इस दौरान 26 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 12,963 यूनि...