नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- फॉक्सवैगन इंडिया ने अपनी 7-सीटर टेरॉन की बिक्री जनवरी 2026 में शुरू कर दी थी। हालांकि, अभी तक इस कार ने सेल्स में रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। दरअसल, पिछले तीन महीने के दौरान इसकी सिर्फ 238 यूनिट ही बिकी हैं। हालांकि, हर महीने इसकी सेल्स में इजाफा देखने को मिल रहा है। फिर भी देश के 7-सीटर सेगमेंट में ये काफी पीछे है। इस सेगमेंट में वैसे तो मारुति अर्टिगा का एकतरफा दबदबा है। हालांकि, टेरॉन लग्जरी 7-सीटर सेगमेंट में आती है। ऐसे में इसका मुकाबला, किआ कैरेंस क्लाविस, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा जैसे मॉडल से होता है। टेरॉन का प्रोडक्शन महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में किया जा रहा है। टेरॉन की सेल्स की बात करें तो जनवरी में इसकी बिक्री शुरू हो गई थी, लेकिन इसे पूरा महीना नहीं मिला था इस वजह से इसकी सिर्फ ...