नई दिल्ली, जुलाई 24 -- भारतीय ग्राहकों के बीच सुजुकी के टू-व्हीलर की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी जून, 2026 की बात करें तो एक बार फिर सुजुकी एक्सेस (Suzuki Access) ने इसमें टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। सुजुकी एक्सेस को बीते महीने कुल 63,121 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सुजुकी एक्सेस की बिक्री में सालाना आधार पर 22 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जून, 2025 में यह आंकड़ा 51,555 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।चौथे नंबर पर रही सुजुकी एवेनिस बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सुजुकी बर्गमैन रही। सुजुकी बर्गमैन ने इस दौरान 43 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 22,454 यूनिट स्कूटर की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में सुजुकी एवेनिस रही। स...