नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- नई दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अक्तूबर के 10वें दिन अजीब सनसनी थी। कुल 245 रेलगाड़ियां निरस्त थीं। महानगर की जीवन-रेखा मेट्रो के 40 से अधिक स्टेशन बंद थे। नगरीय बस सेवा के मार्गों में तब्दीली थी। कई स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं चला रहे थे, तो कुछ परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। सड़कों पर अभूतपूर्व नाकाबंदी और सुरक्षा बलों की तैनाती थी। पुरानी शब्दावली में कहें, तो परिंदा तक पर नहीं मार सकता था। ऐसा हुआ भी। कॉकरोच जनता पार्टी के कॉकरोचों का जंतर मंतर तक पहुंचने का मनसूबा धरा रह गया। उनके कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दिल्ली नहीं पहुंच सके। शीर्ष नेता अभिजीत दीपके सहित जो पहुंच गए, वह जहां-तहां हिरासत में ले लिए गए। सुरक्षा दस्तों ने दिन भर में सात हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। इससे कुपित सीजेपी ने प्रतिरोध जार...