नई दिल्ली, जुलाई 24 -- कुछ हल्का-फुल्का, टेस्टी और हेल्दी खाना हो, तो मुरमुरे एक परफेक्ट स्नैक हैं। घर में मुरमुरे रखे हों तो फटाफट से भेलपुरी, चाट या नमकीन मिलाकर बढ़िया सा स्नैक तैयार हो जाता है। बहुत से लोग बाजार से मुरमुरे खरीद कर लाते हैं, जबकि इन्हें घर पर बनाना भी बड़ा ही आसान है। घर पर बने मुरमुरे ज्यादा फ्रेश और क्रंची बनते हैं और खाने में तो लाजवाब लगते ही हैं। इसके लिए आपको सिर्फ कच्चे चावल लेने हैं और आप प्रेशर कुकर में फटाफट से मुरमुरे बनाकर तैयार कर लेंगे। तरीका बहुत ही सिंपल है और इससे मुरमुरे भी काफी कुरकुरे और स्वादिष्ट बनते हैं। तो चलिए जान लेते हैं कुकर में मुरमुरे बनाने की स्टेप बाय स्टेप विधि जानते हैं।घर पर प्रेशर कुकर में मुरमुरे कैसे बनाएं?सबसे पहले चुनें सही चावल घर पर ही अगर आप कच्चे चावल से मुरमुरे बना रहे हैं, ...