नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- होटल सेक्टर में एक बार फिर निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ती दिख रही है और इसकी ताजा मिसाल SAMHI होटल्स के शेयरों में आई तेज उछाल है। हाल ही में ब्रोकरेज फर्म्स के पॉजिटिव आउटलुक के बाद कंपनी का शेयर करीब 8% तक चढ़ गया, जिससे बाजार में इस स्टॉक को लेकर उत्साह बढ़ गया है। दिलचस्प बात यह है कि ऐसे समय में जब बाजार थोड़ा अस्थिर बना हुआ है, तब भी इस स्टॉक में मजबूत खरीदारी देखने को मिली। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- तेजी की पटरी पर लौटा शेयर बाजार, सेंसेक्स 73500 और निफ्टी 22700 के पार दरअसल, चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (Choice Institutional Equities) और स्टॉक ब्रोकिंग (Antique Stock Broking) जैसी बड़ी ब्रोकरेज कंपनियों ने SAMHI होटल्स पर बॉय रेटिंग दी है। चॉइस ने इसका टारगेट प्राइस Rs.200 रखा है, जब...