नई दिल्ली, जून 30 -- हॉरर फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच एक खास क्रेज देखने के मिलता है। ये फिल्में एक तरफ जहां दर्शकों को डराती हैं, वहीं दूसरी तरफ इन्हें लेकर एक खासा क्रेज देखने को मिलता है। सालों से हॉरर फिल्में बनती आ रही हैं लोगों को डरा रही हैं। लेकिन अब हम जो आपको बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। बॉलीवुड में एक ऐसी फिल्म बनी थी, जिसमें असली 'चुड़ैल' की चीख का इस्तेमाल किया गया था। सुनकर यकीन नहीं हो रहा है, लेकिन ये सच है। आइए जानते हैं कैसे और कब रिकॉर्ड हुई ये खतरनाक आवाज?साल 2002 में रिलीज हुई थी ये हॉरर फिल्म दरअसल, ये हॉरर फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई 'राज' है। फिल्म के निर्देशक विक्रम भट्ट है। मूवी में डीनो मोरिया और बिपाशा बसु लीड रोल में थे। फिल्म की कहानी, इसके डरावने सीन ने थिएटर में बैठे हर किसी को कपा...