मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की मदद से पिछले डेढ़ साल से अपना घर का सपना देख रहे लाभुकों का इंतजार इस हफ्ते खत्म हो सकता है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अब राज्य सरकार द्वारा इस सप्ताह जिलों के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिए जाने की संभावना है।

लाभुकों के नामों की सूची साथ ही लाभुकों के नामों की सूची जारी करने की उम्मीद जताई जा रही है। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के आवास योजना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि आवास योजना के लाभुकों की सूची सत्यापन के बाद मुख्यालय को भेजी जा चुकी है। मुख्यालय के स्तर से ही जिले को दिए जानेवाले लक्ष्य के अलावा लाभुकों के नाम पर भी मुहर लगाई जानी है। इसके लिए केंद्र सरकार ने अपने हिस्से की राशि राज्य सरकार को उपलब्ध करा दी है। राज्य सरकार ने भी अपने हिस्से क...