नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- Suzlon Energy share price: सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड (Suzlon Energy Limited) के शेयरों में हाल ही में जोरदार तेजी देखने को मिली है, जहां स्टॉक करीब 7% उछलकर 49 रुपये के पार पहुंच गया। इस उछाल के पीछे सबसे बड़ा कारण FIIs (Foreign Institutional Investors) और म्यूचुअल फंड्स की बढ़ती दिलचस्पी है। दिलचस्प बात यह है कि विदेशी निवेशकों ने मार्केट से पैसे निकालकर सुजलॉन में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जो इस कंपनी पर उनके भरोसे को दर्शाता है। यही वजह है कि मार्च तिमाही में FIIs की हिस्सेदारी 22.8% से बढ़कर 23.8% हो गई, वहीं म्यूचुअल फंड्स ने भी हल्की बढ़ोतरी करते हुए अपनी हिस्सेदारी करीब 4.87% तक पहुंचा दी है। यह भी पढ़ें- डिफेंस शेयर में 241% की तूफानी तेजी, एक बड़ी डील और Rs.5000 के करीब पहुंचा दाम आपको बता दें कि 2026 में अब त...