नई दिल्ली, मई 20 -- भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनने की रेस में जुटी Vi (Vodafone Idea) एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गई है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में करीब 43% की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है, जिससे बाजार में नई उम्मीदें जगी हैं। हाल ही में कंपनी ने मार्च तिमाही के नतीजों में बड़ा सरप्राइज दिया है, जहां Vi (Vodafone Idea) ने Rs.51,970 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया। हालांकि, इस मुनाफे के पीछे AGR देनदारियों के पुनर्मूल्यांकन से मिला एकमुश्त फायदा था। फिर भी कंपनी के ऑपरेशनल आंकड़ों में सुधार ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- पहले से कम हुआ ओला का घाटा, लेकिन रेवेन्यू लुढ़का, 73% उछल गए हैं शेयर कंपनी के रेवेन्यू की बात करें तो यह बढ़कर Rs.11,332 करोड़ पहुंच गया, जबक...