नई दिल्ली, मई 8 -- किआ इंडिया के पोर्टफोलियो में सिरोस की सेल्स लंबे समय से डाउन है। इसी वजह से कंपनी मई में इस कॉम्पैक्ट SUV पर 50,000 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। इस महीने इसे खरीदने पर 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए के एक्सचेंज बोनस के साथ 20,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस भी मिलेगा। कंपनी ने इसी साल जनवरी में इसका एक नया HTK (EX) वैरिएंट भी लॉन्च किया था। इस नए ट्रिम के साथ कंपनी ग्राहकों को अफॉर्डेबल कीमत पर ज्यादा फीचर्स और बेहतर वैल्यू दे रही है। सिरोस लाइन-अप में कुल 7 ट्रिम्स हैं। वहीं, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 839,900 रुपए है। HTK (EX) ट्रिम मौजूदा HTK (O) से ऊपर है। इसमें कई प्रीमियम स्टाइलिंग और फीचर्स अपग्रेड दिए गए हैं। बाहर से इसमें LED DRLs, LED हेडलाइट्स और LED टेल लैंप्स के साथ R16 एलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो ...