नई दिल्ली, अगस्त 19 -- जब बात ग्लोबल स्कूटर मार्केट की होती है, तब कई ऐसे मॉडल का नाम भी सामने आता है जो भारतीय बाजार से अभी दूर हैं। ये होते तो स्कूटर हैं, लेकिन अपने डिजाइन और बॉक्सी लुक के चलते ये मोटरसाइकिल को भी टक्कर देते नजर आते हैं। दरअसल, मैंसरी मैक्सी स्कूटर, यामाहा TMAX 560 पर बेस्ड है और दुनिया में कुछ चुनिंदा लोगों के लिए ही खास तौर पर उपलब्ध है। सबसे खास बात यह है कि ये बेहद शानदार और अनोखा नजर आता है। मैंसरी ने एक परफॉर्मेंस मैक्सी-स्कूटर को लिया और उसे एक्सपोज्ड कार्बन, एयरोडायनामिक पार्ट्स और अट्रैक्टिव फिरोजी (टर्क्वाइज) फिनिश से लैस है। हालांकि, ये भारतीय बाजार के लिए बिल्कुल भी प्रैक्टिकल नहीं है। फिर भी अपने डिजाइन से ये लोगों को अट्रैक्ट करने के काम करता है। 'मेगा स्कूटर' प्रोजेक्ट का आइडिया, पहले कस्टमाइज किए गए वेस...