नई दिल्ली, मार्च 14 -- भारतीय सिनेमा के जाने माने डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अपने करियर में प्रियदर्शन ने कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में बनाई हैं। चार दशकों तक फैले अपने फिल्म मेकिंग करियर में, उन्होंने एक दो नहीं बल्कि कई दर्जन सदाबहार और मजेदार फिल्में दी हैं। इन फिल्मों को आज भी लोग जितनी बार देखते हैं, लोटपोट हो जाते हैं। ऐसे में अब प्रियदर्शन अपने एक हालिया इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में आए हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि फिल्म 'भागम भाग' की शूटिंग शुरू होने से पहले उन्होंने गोविंदा को चेतावनी दी थी। आइस जानते हैं क्या था पूरा मामला?गोविंदा को दी चेतावनी प्रियदर्शन ने हाल ही में मिशेबल इंडिया को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने बताया, 'मैंने गोविंदा से कहा कि मैंने तुम्हारे बारे में ये सारी ...