मुरादाबाद, मार्च 24 -- मुरादाबाद। पेड़ पौधों की अधिकता और हरियाली भरी जगह सेहत में ताजगी घोलती है, लेकिन, मौजूदा सीजन में ऐसी जगहों पर रहने वाले और इनके संपर्क में आने वाले लोगों को थोड़ा एहतियात बरतना जरूरी है। पेड़-पौधों, घास, फूलों से निकले परागकणों के हवा में फैलने से आंखों में एलर्जी के मामले बढ़ गए हैं। नेत्ररोग विशेषज्ञों के पास आंखों की एलर्जी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों के मुताबिक मौसम में भारी उतार चढ़ाव की वजह से भी आंखों में एलर्जी की समस्या ज्यादा हो रही है। मुरादाबाद के सिविल लाइन, अगवानपुर आदि इलाकों से आंखों में एलर्जी के केस ज्यादा आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई लोग आंखों की एलर्जी से पीड़ित हो रहे हैं। अगले 15 दिन तक ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है।डॉ.अतुल नाथ, नेत्ररोग विशेषज्ञमौसम का उतार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.