नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- अमिताभ बच्चन के लिए फिल्मों में कई दिग्गज सिंगर्स ने अपनी आवाज दी है। किशोर कुमार से लेकर मोहम्मद रफी फिल्मों में उनकी आवाज बने। लेकिन एक ऐसा सिंगर भी हुआ जिसने फिल्मों में जब गाना गया तो ऐसा लगा जैसे अमिताभ खुद वो गाना गा रहे हैं। सैड हो या मस्ती भरा गाना, इस सिंगर के गानों ने ऑडियंस को कभी निराश नहीं किया। इस सिंगर को जब जया बच्चन ने पहली बार रिकॉर्डिंग में सुना तो हैरान हो गई। और इनाम के तौर पर अपने पर्स से 100 रुपये का नोट निकाल कर दे दिया। ये सिंगर हैं सुदेश भोसले।सुदेश भोसले की आवाज का कमाल ये 80 के दशक की बात है जब सुदेश भोसले फिल्मों में अपनी आवाज जमा रहे थे। उन्हें 1988 में आई फिल्म वक्त की आवाज में बप्पी लाहिरी ने पेला मौका दिया। इस फिल्म में सिंगर ने गाने 'एक दो तीन चार, प्यार चाहिए कितनी बार', फिल्म जलज...