जमशेदपुर, जुलाई 27 -- देवशयनी एकादशी के बाद अब सृष्टि की बागडोर भगवान भोलेनाथ संभालेंगे। भगवान शिव को समर्पित सावन का पवित्र महीना इस वर्ष 30 जुलाई से शुरू होगा। सावन की पहली सोमवारी 3 अगस्त को पड़ेगी। इस वर्ष सावन में चार सोमवार पड़ रहे हैं, जिन पर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की विशेष आराधना और जलाभिषेक करेंगे। पुरोहित संतोष त्रिपाठी ने बताया कि इस बार चार सोमवार के साथ चार मंगला गौरी व्रत भी पड़ेंगे। यह भी पढ़ें- भगवान शिव की आराधना एवं मनोकामना सिद्धि का परम पावन अवसरमंगला गौरी पूजा सावन के प्रत्येक मंगलवार को माता मंगला गौरी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। सावन के मंगलवार को मंगला गौरी पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की समृद्धि की कामना से यह व्रत रखती हैं। वहीं, अविवाहित ...