नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में खेलते हैं और इस फॉर्मेट में करियर के आखरी पड़ाव पर भी ये दोनों शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित शर्मा ने छक्के जड़ने के मामले में अभी भी अपनी बादशाहत बना रखी है और हैरी ब्रुक और शुभमन गिल जैसे आक्रामक और युवा बल्लेबाज भी उनसे काफी पीछे हैं। साल 2026 में अब 11वां महीना चल रहा है। यानी एक महीने बाद पूरा साल समाप्त होने वाला है। ऐसे में हम आपको साल 2026 में अब तक वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं। वनडे क्रिकेट में साल 2026 में अब तक वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं। उन्होंने इस साल कुल 13 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी सभी 13 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कु...