देवरिया, अगस्त 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में 90 हेक्टेयर में मसालों की खेती होगी। चालू वित्तीय वर्ष में मसालों की खेती करने को शासन से लक्ष्य मिल गया है। प्याज और लहसुन की खेती करने पर किसानों को अनुदान दिया जायेगा। एकीकृत बागवानी मिशन के तहत मसालों की खेती की जाएगी।जिले में मसाला की खेती को बढ़ावा देने को शासन ने लक्ष्य निर्धारित किया है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में जनपद को 90 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विभिन्न मसाला की खेती की जायेगी। किसानों को विभाग की ओर से निर्धारित सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। मसाला फसलों की खेती से किसानों की आय बढ़ाने को परंपरागत फसलों की खेती कराने की तैयारी है। जिले में मसालों की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत किसानों को...