किशनगंज, मार्च 13 -- किशनगंज। जीवका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने पोठिया स्थित टी प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग इकाई का बुधवार की देर शाम निरीक्षण कर इस सीजन महानंदा लीफ चायपत्ती उत्पादन कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की। पिछले सीजन (अगस्त-दिसंबर 2025) में लगभग डेढ़ लाख किलो महानंदा लीफ चायपत्ती के उत्पादन पर उन्होंने संतोष जाहिर किया. कहा कि चायपत्ता की खेती और पत्ता तोड़ने के कार्य से जुड़ी किशनगंज की जीविका दीदियाँ अब टी फैक्ट्री का संचालन कर रही हैं। यह बहुत ख़ुशी और गर्व की बात है। बिहार सरकार कैबिनेट के फैसले से टी प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग इकाई, पोठिया किशनगंज के संचालन की जिम्मेदारी जीविका दीदियों को दी गई है। इस सीजन दस लाख किलो महानंदा लीफ चायपत्ती उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने टी प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग इकाई का स...