आगरा, जून 29 -- वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में लॉयंस क्लब आगरा आकाश की बैठक हुई। गवर्नर इलेक्ट डिस्ट्रिक्ट 321सी2 डॉ.आरएन वर्मा का माला एवं पटका पहनाकर स्वागत कर किया गया। अध्यक्ष मुकेश गोयल द्वारा क्लब के सदस्यों से परिचय कराया। डा.आरएन वर्मा ने कहा कि लॉयंस क्लब का उद्देश्य है सेवा करना। इस साल की थीम है सर्व विथं काइंडनेस अर्थात हमें सेवा करनी है लेकिन करुणा भाव के साथ करनी है। उन्होंने बताया कि इस बार ज्यादा से ज्यादा क्लब खोलना मुख्य लक्ष्य है। नए क्लब खोलने पर वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। श्री वर्मा ने कहा कि कार्यभार संभालते ही वे इस पर एक मीटिंग बुलाएंगे और सभी क्लबों की राय मांगेगे। उन्होंने कहा कि इसे लंबे समय तक चलना ही चुनौती पूर्ण है। चार्टर सदस्य मनीष अग्रवाल ने अनुरोध किया कि इस वर्ष उनके नेतृत्व में एक परमानेंट हेल्थ प्रोजे...