प्रयागराज, फरवरी 27 -- प्रयागराज। छायावाद युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक कवयित्री महादेवी वर्मा के आवास पर इस साल होली का आयोजन नहीं होगा। कवयित्री द्वारा स्थापित साहित्यकार सहकार न्यास की देखरेख कर रहे ब्रजेश कुमार पांडेय व आशीष पांडेय ने बताया कि उनके भाई हेमंत कुमार पांडेय के असमायिक निधन की वजह से होली नहीं मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। अगले वर्ष से फिर पूर्ववत होली का पारंपरिक उत्सव जारी रहेगा। ब्रजेश ने बताया कि हेमंत की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा महादेवी के अभिभावकत्व में हुई थी। न्यास की ओर से उन्हें विनम्र श्रंद्धाजलि दी गई है और उनकी सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.