नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- UP News: यूपी की राजधानी लखनऊ का मशहूर मलिहाबादी आम पर बौर के समय ही आफत आई है। फल पट्टी क्षेत्र मलिहाबाद में इस बार 'इंद्र देव' की बेरुखी बागवानों पर भारी पड़ रही है। मौसम के बदलते मिजाज ने मलिहाबादी आम की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। क्षेत्र के हजारों बागवानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। बौर झड़ने से बागवानों के बच्चों की पढ़ाई, शादी-विवाह से लेकर घर के निर्माण तक पर संकट आ सकता है। जब बागों में बौर (आम के फूल) लदे थे, तब बागवानों की आंखों में सुनहरे सपने थे। किसी को अपनी बेटी की शादी करनी थी, तो किसी को अपने नये पक्के घर की नीव डालनी थी। लेकिन इस आंधी और बेमौसम बारिश ने खिलते हुए बौर को जमीन पर बिछा दिया। केवलहार गांव के बागवान जहीर खां ने बताया कि आंधी के कारण बौर झड़ गए हैं, जिससे उत्पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.