भागलपुर, अगस्त 12 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर की पहचान बनी जीआई टैग प्राप्त जर्दालू आम का निर्यात इस साल भी यूके और मिडिल-ईस्ट देशों में ट्रायल तथा कॉमर्शियल शिपमेंट के लिए सफलतापूर्वक भेजी गई है। यह जानकारी मंगलवार को लोकसभा में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने दी। भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल के प्रश्न के जवाब में राज्यमंत्री ने सदन को बताया कि मौसम से जर्दालू आम के निर्यात पर बड़ा असर नहीं पड़ा है। मंत्री ने कहा, अनियोजित गर्मी या बारिश के कारण जर्दालू आम के निर्यात में किसी बड़ी गिरावट या फसल को हुए बड़े नुकसान की आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। खाड़ी और यूरोपीय बाजारों में निर्यात की स्थिति के बारे में बताया कि खाड़ी देशों में जर्दालू आम के निर्यात के लिए वेपर हीट ट्रीटमेंट या विशेष हॉट वॉटर...