बिहारशरीफ, मार्च 13 -- पिछले साल 56 तो इस साल 28 लाख में ही हुई टेम्पो टॉल टैक्स की बंदोबस्ती राजस्व प्राप्ति में इस साल पिछड़ जायेगा नगर निगम, लाखों का नुकसान नगर निगम में पिछले साल 13 में से पांच सैरातों की ही हो पायी हुई बंदोबस्ती सैरातों से वित्तीय साल में महज 1.30 करोड़ की होगी आय फोटो: नगर: नगर निगम प्रशासनिक भवन। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। वित्तीय साल 2026-27 में नगर निगम के सैरातों की बंदोबस्ती के लिए 11 से 13 मार्च तक खुली डाक से बोली लगायी गयी। 13 सैरातों में से महज चार की ही बंदोबस्ती हो पायी है। इस साल भी नौ सैरातों के लिए बोली लगाने वाले नहीं मिले। इस साल भी करगिल बस स्टैंड की बंदोबस्ती नहीं हो पायी। टेम्पो टॉल की बंदोबस्ती पिछले साल 56 लाख में हुई थी। इस बार नगर निगम को 28 लाख रुपये से ही संतोष करना पड़ेगा। राजस्व प्राप्ति मे...