भदोही, मई 5 -- भदोही, संवाददाता। तहसील सभागार में मंगलवार को मर्यादपट्टी के गाजिमियां मेला को लेकर बैठक हुई। अफसरों ने आयोजकों को निर्देश दिया कि पिछले साल की तरह ही चादरपोशी आदि होगा। एसडीएम अरुण गिरी और सीओ अशोक मिश्रा ने कहा कि मर्यादपट्टी गाजी मियां मजार पर लगने वाले मेले को लेकर मेला कमेटी के सदस्यगण संग बैठक हुई। जिसमें कमेटी के सदस्यों को निर्देश देते हुए बताया गया कि पिछले वर्ष की भांति गाजी मियां के मजार पर चादर चढ़ाते हुए फातिहा पढ़ा जाएगा। झूला, सर्कस, आर्केस्ट्रा, पर प्रतिबंध रहेगा। बाहरी दुकानदार भी मेले के शक्ल में दुकान नहीं लगा सकते हैं। पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला लगने पर पूर्णतया रोक जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.