लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यूपी में इस साल 2.39 लाख अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति बांटी गई। विभाग के मुताबिक छात्रवृत्ति के तौर पर लगभग 71.35 करोड़ रुपये का वितरण किया गया। योगी सरकार की ये योजना प्रदेश के सिख, जैन, बौद्ध और मुस्लिम जैसे अल्पसंख्यक समुदाय के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक संबल प्रदान करती है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के 1,09,084 विद्यार्थी लाभान्वित हुए। वहीं, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के तहत 1,30,265 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिली। तीन चरणों में छात्रवृत्ति का वितरण हुआ। तीसरा चरण के तहत वितरण 25 जनवरी को हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...