इस साल नहीं होंगे बिहार पंचायत चुनाव, परिसीमन के बाद आरक्षण और वोटर लिस्ट में कितना समय लगेगा?
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 12 -- बिहार में इस साल यानी 2026 में पंचायत चुनाव होने की संभावना नहीं है। राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार पंचायत चुनाव के परिसीमन की तैयारी शुरू कर दी है। परिसीमन शुरू करने से पहले चुनाव आयोग को निश्चित दिशा-निर्देश (गाइडलाइन) तैयार करने होंगे। इन्हीं के आधार पर सभी जिलों में डीएम यानी जिला निर्वाचन पदाधिकारी के जरिए परिसीमन कराया जाएगा। परिसीमन के बाद आरक्षण तय करने और वोटर लिस्ट तैयार करने जैसे काम भी होंगे। इन पूरी प्रक्रियाओं में कई महीनों का वक्त लग सकता है। बिहार पंचायत चुनाव के परिसीमन को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। जानकारों के अनुसार, राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के लिए परिसीमन की प्रक्रिया में 6 महीने से अधिक का समय लग सकता है। इसके बाद पदवार आरक्षण तय करने, मत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.