नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- इस साल 15 मार्च तक देश में नक्सली हिंसा की 26 घटनाएं हुईं, जिनमें पांच नागरिकों, एक सुरक्षा कर्मी और 52 नक्सलियों की मौत हुई। केंद्र सरकार ने बुधवार को राज्यसभा को यह जानकारी दी। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन में कहा कि नक्सलवाद से प्रभावित जिलों की संख्या 2013 में 126 थी, जो मार्च 2026 में घटकर दो रह गई है। एक जिले को 'चिंताजनक' की श्रेणी में रखा गया है, जहां नक्सलियों की हिंसक गतिविधियों पर नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन अब भी कुछ कैडर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 35 जिले ऐेसे हैं जो अब नक्सली हिंसा से प्रभावित नहीं हैं, लेकिन इनकी स्थिति को सुदृढ़ करने और सुरक्षा एवं विकास उपायों के संबंध में कुछ और समय तक निरंतर समर्थन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बिहार के चार ...