कोडरमा, दिसम्बर 4 -- यह खरमास सूर्य देव के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने के बाद ही खत्म होता है। कोडरमा, वरीय संवाददाता। साल के अंतिम माह का आगमन हो गया है। दिसंबर महीने में अब महज दो दिन का लग्न ही शेष बचा है। इसके बाद सभी मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे। दिसंबर महीने की पांच तारीख को अंतिम लग्न है। हालांकि अंतिम शुभ मुहूर्त के दस दिनों के बाद 16 दिसंबर से खरमास शुरू होगा। खरमास में शादी-विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, उपनयन संस्कार समेत तमाम मांगलिक कार्य पूर्णत: बंद हो जाते हैं। 2026 में विवाह के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं, जो फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, नवंबर और दिसंबर में आते हैं। जनवरी-2026 में खरमास और शुक्र ग्रह के अस्त होने के कारण विवाह मुहूर्त नहीं हैं, लेकिन 23 जनवरी को वसंत पंचमी के दिन विवाह हो सकते हैं, क्योंकि उसे अबूझ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.