नई दिल्ली, जून 6 -- Canara Bank share price: अगले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक के शेयर फोकस में रहेंगे। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने केनरा बैंक पर 'अपने ग्राहक को जानें' (केवाईसी) समेत कुछ नियमों का पालन नहीं करने पर 41.8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इस खबर की वजह से सोमवार को केनरा बैंक के शेयर में उतार-चढ़ाव आ सकता है।शेयर का परफॉर्मेंस केनरा बैंक के शेयर की बात करें तो 133 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले शुक्रवार को 136.40 रुपये पर पहुंच गया। शेयर की क्लोजिंग 2.11% बढ़कर 135.80 रुपये पर आ गई। पिछले साल अगस्त के महीने में शेयर 103.50 रुपये पर आ गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो लेवल है। फरवरी 2026 में शेयर 162.90 रुपपये पर बंद हुआ। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है।आरबीआई का एक्शन आरबी...