नई दिल्ली, मई 18 -- FD Rates News: बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने फिक्सड डिपॉजिट (Fix Deposits) के रेट्स को बढ़ा दिया है। यानी सरकार बैंक के ग्राहकों को अब अधिक ब्याज मिलेगा। बैंक की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के लिए 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों पर इजाफा किया गया है। नई दरें 18 मई यानी आज से प्रभावी हो गई हैं। यह भी पढ़ें- बंगाल में आज होगा DA को लेकर बड़ा ऐलान! लाखों कर्मचारियों को बेसब्री से इंतजारबैंक एफडी पर कितना दे रहा है ब्याज? (Bank of India latest FD Rates) एक साल या उससे अधिक और 2 साल से कम की एफडी पर बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से 6.5 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। 2 साल या उससे अधिक लेकिन तीन साल के कम की एफडी पर बैंक की तरफ से 6.6 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। तीन साल की एफडी करवाने पर ग्राहकों को अब 6.7 प्रतिशत ब्...