इस सप्ताह मिलेगी एक साथ तीन महीने की सर्वजन पेंशन
जमशेदपुर, जून 2 -- सर्वजन पेंशन धारकों को इस सप्ताह एक साथ तीन महीने की राशि मिलेगी। पेंशन भुगतान के लिए जिला प्रशासन को सामाजिक सुरक्षा विभाग ने आवंटन उपलब्ध करा दिया है। इसके आलोक में भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा की सहायक निदेशक नेहा संजना खलखो ने दी है। सर्वजन लाभुकों को एक साथ मार्च, अप्रैल और मई महीने की पेंशन राशि के रूप में तीन-तीन हजार रुपए मिलेंगे। आवंटन के अभाव में पेंशन का भुगतान रुका हुआ था। पूर्वी सिंहभूम जिले में सर्वजन पेंशन लाभुकों की संख्या दो लाख, 47 हजार, 766 है। यह पेंशन राज्य सरकार अपनी ओर से देती है। जिन योजनाओं के लाभुकों को इसका लाभ मिलने वाला है, उनमें मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (वृद्धावस्था), मुख्यमंत्री राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री आदिम जनजाति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.