देवरिया, जून 3 -- सुरौली(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया-पकड़ी-बरांव रोड पर कतरारी से पैकौली के बीच विगत एक माह में आधा दर्जन दुर्घटनाओं में तीन की मौत हो गई, जबकि सात युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक मृतक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मारा, जबकि दो मृतकों में एक की पेड़ से टकराकर मौत हुई, वहीं दूसरे की बाइक से गिरने से मौत हो गई। खास बात यह है कि पुलिस लगातार लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रही है, लेकिन इसका असर लोगों पर नहीं पड़ रहा है। जिनके युवकों की मौत हुई, किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। तीन की हुई मौत, दो थे बाइक सवार

दुर्घटनाओं का विवरण देवरिया-पकड़ी-बरांव रोड पर हुए एक्सीडेंट में तीन युवकों हुई मौत में दो बाइक सवार थे, जबकि एक युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया था। 30 अप्रैल को सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली...