नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- Groww share price: शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बीच गुरुवार को बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स (ग्रो) के शेयर ने अपने 52 हफ्ते का बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है। इसके शेयर की कीमत गुरुवार के इंट्राडे ट्रेड में BSE पर लगभग 3 प्रतिशत बढ़कर Rs.214 के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई। हालांकि, बाद में मुनाफावसूली के कारण यह शेयर रेड जाने में आ गया। अब शेयर को लेकर एक्सपर्ट ने खरीदने की सलाह दी है और साथ ही टारगेट प्राइस जारी किया है। आइए डिटेल जान लेत हैं।क्या है टारगेट प्राइस? दरअसल, BofA सिक्योरिटीज ने ग्रो के शेयर पर 'Buy' रेटिंग और Rs.235 प्रति शेयर का टारगेट देते हुए अपनी कवरेज शुरू की। अभी कीमत की बात करें तो 205 रुपये के नीचे है। कहने का मतलब है कि 30 रुपये की बढ़त का अनुमान है। बता दें कि इस डिजिटल इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म क...