नई दिल्ली, मई 1 -- किसी भी शहर को संभालने के लिए एक नेता की जरूरत होती ही है। बड़े शहरों की परंपरा के हिसाब से इसके अलग-अलग नाम होते हैं। अमेरिकी प्रभाव वाली दुनिया में शहरों के नेता को मेयर कहा जाता है। आमतौर पर एक मेयर इंसान ही होता है। लेकिन क्या आपको पता है अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक ऐसा कस्बा है, जिसका मेयर एक कुत्ता चुना जाता रहा है। यह मेयर चुनकर बैठा नहीं रहता, बल्कि शहर के अलग-अलग हिस्सों के दौरे भी करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इडलीवाइल्ड नामक इस कस्बे ने 2012 में एक फंड जुटाने वाले प्रोग्राम के तहत एक गोल्डन रिट्रीवर को शहर के मानद मेयर की उपाधि दी थी। इसके बाद यह आसपास के इलाकों में इतना लोकप्रिय हुआ कि हर वर्ष यह परंपरा शुरू हो गई। अब इस परंपरा को देखने के लिए हर वर्ष हजारों की संख्या में लोग इडलीवाइल्ड आते हैं। इस शहर क...