लखनऊ, मार्च 23 -- Yogi Cabinet Decision: बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण का दायरा बढ़ाते हुए 14 और गांवों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण का गठन 21 अगस्त 1987 में किया गया। दिसंबर 1992 में विकास प्राधिकरण सीमा में तहसील बुलंदशहर के खुर्जा व सिकंद्राबाद नगर पालिका क्षेत्र के 119 गांवों को इसमें शामिल किया गया। जून 1998 में जहांगीराबाद नगर पालिका परिषद के क्षेत्र, तहसील अनूपशहर के पांच गांव और बुलंदशहर के एक गांव को प्राधिकरण सीमा में शामिल किया गया। वर्ष 2006 में न्यू टाउनशिप क्षेत्र (चौबीसा) घोषित किया गया। इसमें गुलावठी नगर पालिका परिषद क्षेत्र और बुलंदशहर के 23 गांव (10 आंशिक) और तहसील सिकंद्राबाद के 16 गांवों को प्राधिकरण स...