रांची, जून 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने विभागीय अधिकारियों से कहा है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में 27,000 करोड़ रुपये राजस्व लक्ष्य करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने  राजस्व संवर्धन, खनिज नीलामी एवं अवैद्य खनन नियंत्रण के लिए दिए विस्तृत निर्देश दिए है। वे बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में विभाग के कार्यों एवं लक्ष्यों को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान राजस्व संग्रहण, खनिज ब्लॉकों एवं बालू घाटों की नीलामी, अवैध खनन नियंत्रण, न्यायालयीन वादों, जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास (डीएमएफटी) और माइनिंग सर्विलांस सिस्टम (एमएसएस) जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में रॉयल्टी से 9022.94 करोड़, जेएमबीएल सेस से 7487.91 करोड़ और प...