भभुआ, अप्रैल 6 -- पिछले वर्ष बेहतर हुआ था उत्पादन, हवा के झोंका से पिछले सप्ताह झड़ गए थे टिकोले, आंधी नहीं आई तो बचेगी फसल बाजार में लोकल आम कम आने से महंगा बिक सकता है फलों का राजा बोले किसान, सिंचाई और दवा का खर्च निकलना भी मुश्किल हो जाएगा 08 सौ एकड़ में लगी है आम की फसल (पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। फलों का राजा आम इस बार बाजार में खूब इतराएगा। हर वर्ष गर्मी व बरसात के मौसम में लोग बेसब्री से आम के मिठास का स्वाद चखने का इंतजार करते है। लेकिन, इस बार इंतजार का फल मीठा होना संभव नहीं दिख रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार आम के पेड़ों पर टिकोले काफी कम दिख रहे हैं। आम के उत्पादक किसानों का कहना है कि यह प्राकृतिक देन ही है कि एक वर्ष इसकी अच्छी उपज होने के बाद अगले वर्ष उत्पादन कम होता है। जब बाजार में लोकल आम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.