नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- टीटागढ़ रेल सिस्टम के शेयरों में आज 10 पर्सेंट से अधिक की तेजी दिख रही है। यह रेलवे स्टॉक आज 642.50 रुपये पर खुला और 10 पर्सेंट से अधिक उछलकर 712.95 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग बताया कि उसकी सहायक कंपनी को शिपबिल्डिंग डेवलपमेंट स्कीम के तहत फल्टा में Rs.610 करोड़ के ब्राउनफील्ड विस्तार प्रोजेक्ट के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इस अपडेट का असर आज कंपनी के शेयरों पर दिख रहा है।810 रुपये तक पहुंच सकता है शेयर शेयरों में उछाल की एक और बड़ी वजह है जेफरीज की रेटिंग। जेफरीज ने Titagarh Rail Systems को Buy रेटिंग दी है और इसका टार्गेट प्राइस 810 रुपये रखा है। इसका मतलब है कि पिछले बंद के मुकाबले इसमें करीब 32% तक बढ़त की संभावना है। यह भी पढ़ें- टैक्स कंप्लायंस में बड़ा बदलाव: फॉर्म 15G और 15H की जग...