नई दिल्ली, अगस्त 21 -- बचत के सुरक्षित ठिकानों से निकलकर पैसा शेयर बाजार की हलचल में ज्यादा तेजी से पहुंच रहा है। म्युचुअल फंड निवेशकों में अधिक कमाई की चाह ने जोखिम लेने का रुझान बढ़ा दिया है। इसका बड़ा उदाहरण बिहार है, जहां म्युचुअल फंड में लगी 81 फीसदी रकम इक्विटी योजनाओं में पहुंच चुकी है। एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) की रिपोर्ट ने राज्यों के निवेश व्यवहार की यह दिलचस्प तस्वीर सामने रखी है। म्यूचुअल फंड में इक्विटी निवेश के मामले में बिहार देश में सबसे आगे है। एएमएफआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में म्यूचुअल फंड के कुल निवेश का 81% हिस्सा इक्विटी फंडों में लगाया गया है। इसके बाद पंजाब का नंबर आता है, जहां कुल निवेश का 80% इक्विटी में है। राजस्थान और उत्तराखंड दोनों में 79% निवेश इक्विटी फंडों में किया गया है। उत्तर ...