गांधीनगर, सितम्बर 1 -- गुजरात सरकार ने राज्य के निजी स्कूलों और कॉलेजों में NCC (नेशनल कैडेट कॉर्प्स) जॉइन करने के बाद नेशनल कैंपों में हिस्सा लेने वाले कैडेट्स के लिए एक बड़ी सौगात की घोषणा की है। इसके तहत राज्य सरकार ने उन्हें सरकारी स्कूलों व कॉलेजों के कैडेट्स के बराबर ही कैंप अलाउंस देने का फैसला किया है। यह बढ़ा हुआ कैंप अलाउंस उन्हीं NCC कैडेट्स को मिलेगा जिनका चयन राष्ट्रीय कैंपों के लिए होता है। राज्य सरकार का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए उसने यह निर्णय लिया है। इससे पहले तक यह अलाउंस केवल सरकारी स्कूल व कॉलेजों के छात्रों को ही मिलता था। जिसके चलते कई सरकारी संस्थानों के बच्चें इन कैंपों में हिस्सा लेने से हिचकिचाते थे। बता दें कि NCC के द्वारा हर साल गणतंत्र दिवस दल (RDC), थल सैनिक कैंप (TSC), यु...