इस राज्य में दोबारा बढ़ीं गर्मियों की छुट्टियां, अब 1 जून को खुलेंगे स्कूल; आपके राज्य का क्या हाल
नई दिल्ली, मई 14 -- भीषण गर्मी ने देशभर में लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। चिलचिलाती धूप और लगातार बढ़ते तापमान के बीच अब बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए कई राज्य सरकारें बड़े फैसले ले रही हैं। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां 31 मई 2026 तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। लगातार पड़ रही तेज गर्मी और हीटवेव को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाया है ताकि छात्रों को झुलसाने वाली गर्मी से बचाया जा सके। राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के सभी सरकारी स्कूलों में यह आदेश लागू रहेगा। हालांकि पहाड़ी इलाकों के स्कूलों को इससे बाहर रखा गया है। पहले गर्मी की छुट्टियां 11 मई से शुरू हुई थीं, लेकिन अब इन्हें बढ़ाकर 31 मई तक कर दिया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.