नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। एमबीबीएस में प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा में नकल और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए इस बार सख्त कदम उठाए गए हैं। इसके तहत तीन मई को देश भर के मेडिकल कॉलेजों के छात्रों को छुट्टी नहीं मिलेगी। नीट परीक्षा में मेडिकल छात्रों की तरफ से मुन्नाभाई जैसी संभावित गड़बड़ी रोकने के लिए उच्च शिक्षा सचिव ने स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि तीन मई को उन्हें छुट्टी नहीं दी जाए। इस पर मेडिकल कालेजों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। नीट का आयोजन एनटीए द्वारा किया जाता है जो उच्च शिक्षा विभाग के तहत आता है। यह भी पढ़ें- NEET UG 2026: 3 मई को इम्तिहान, परीक्षा से एक घंटा पहले बंद हो जाएंगे सेंटर्स के गेट; जानें जरूरी गाइडलाइन्स उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी ने 20 अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.