नई दिल्ली, मार्च 12 -- जरूरी नहीं कि हर बार बिग बजट फिल्में या सीरीज ही दर्शकों के दिल को छुए। कुछ कम बजट वाली फिल्में और सीरीज भी बवाल काटती हैं। कुछ ऐसा ही एक फेमस यूट्यूबर की सेल्फ-फंडेड सीरीज के साथ हुआ है, जो न सिर्फ ट्रेंड कर रही है, बल्कि इसके आईआएडीबी पर हाई रेटिंग मिली है। यही नहीं इस पांच एपिसोड वाले शो को यूट्यूब पर लगभग 15 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं। अब आप सोच रहे होंगे हम किस शो की बात कर रहे हैं। तो चलिए बताते हैं कि इसे किसने बताया और इस शो का क्या नाम है? लेकिन यकीन मानिए इसके बारे में पता चलते ही आप इसे एक बार जरूर देखेंगे।फेमस इंफ्लुएंसर ने बनाया शो हम बात कर रहे हैं इंफ्लुएंसर आशीष चंचलानी के सीरीज 'एकाकी' की, जो इस वक्त यूट्यूब पर बवाल काट रहा है। आशीष का 'एकाकी' शो तेजी से इस साल के सबसे चर्चित डिजिटल शो में से एक...