फरीदाबाद, दिसम्बर 5 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में दो दिनों से चल रही ठंडी हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। इस मौसम में शुक्रवार अबतक का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम 22 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले शुक्रवार तक गलन बढ़ेगी। जिले में शुक्रवार को पूरे दिन आठ किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। इसके अलावा सुबह के समय हल्के भी बादल भी छाए हुए थे। हवा उन बादलों को अपने साथ बहाकर ले गए। शाम करीब पांच बजे हल्के बादल एक बार फिर से बादल में छा गए। इससे जिलेवासियों को एक बार फिर ठिठुरन महसूस हुई। इस ठंड में अब लोग अलाव जलाकर बैठे भी देखे जा सकते हैं। स्मार्ट सिटी में चल रही हवा से तापमान में गिरावट आई है, लेकिन प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में ही बना हुआ है। फरीदाबाद का ओवर ऑल एक्यूआई 217 दर्ज कि...