नई दिल्ली, जून 9 -- भारतीय बाजार में जावा मोटरसाइकिल अपनी जड़ें मजबूत कर चुकी है। अब कंपनी ज्यादा दमदार इंजन सेगमेंट में अपनी पोजीशन को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। अब इस चेक मोटरसाइकिल ब्रांड ने ब्रनो बाइक शो में एक दिलचस्प नया प्रोटोटाइप, 'जावा 1000 स्पोर्ट क्रूजर कॉन्सेप्ट' पेश किया है। चेक मैन्युफैक्चरर और चीनी ब्रांड 'जेडी' (Jedi) की पार्टनरशिप में बने इस खास मॉडल का प्रोडक्शन दुनियाभर में सिर्फ 15 यूनिट तक ही सीमित रहने की खबर है। 1000 cc के इंजन से लैसइस कॉन्सेप्ट मोटरसाइकिल में 1000 cc का इंजन लगा है जो लगभग 113 bhp की पावर देता है। इसका वजन लगभग 240 Kg है। दिखने में यह कॉन्सेप्ट डिजाइनर जान हर्बेक का काम है, जिन्होंने जावा की खास पेंट स्कीम के साथ बहती हुई बॉडी लाइन्स और लो-स्लंग स्टांस को जोड़ा है। क्रूजर एर्गोनॉमिक्स के बाव...