नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- टोयोटा की मिड साइज एसयूवी की जबर्दस्त सेल हुई है। इस एसयूवी का नाम है Toyota Urban Cruiser Hyryder है। कंपनी की इस एसयूवी ने FY 2026 जबर्दस्त सेल की। हालांकि, इसका 1 लाख का आंकड़ा 110 यूनिट से रह गया। मार्च 2026 में ही इसकी 10,206 यूनिट्स बिकीं, जो मार्च 2025 में बेची गई 5,286 यूनिट्स की तुलना में 93 प्रतिशत की ग्रोथ दिखाता है। मार्च की यह बिक्री हाइराइडर को FY2026 में तीसरी बार देश में सबसे अधिक बिकने वाली टोयोटा कार बनाने के लिए काफी थी और इसने इनोवा को पीछे छोड़ दिया, जो यहां सेल शुरू होने के बाद से टोयोटा का टॉप मॉडल रहा है।इनोवा फैमिली की मार्च में 10,156 यूनिट्स की सेल टोयोटा ने क्रिस्टा और हाइक्रॉस को मिलाकर बनी इनोवा फैमिली की मार्च में 10,156 यूनिट्स को सेल किया। अंतर सिर्फ 50 यूनिट्स का था। इसी अंतर से दे...