दरभंगा, अप्रैल 8 -- दरभंगा। जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति को लेकर डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिया कि अप्रैल में जिले में कम से कम 30 हजार आयुष्मान कार्ड निर्गत किए जाएं। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से परिवार के सदस्य पांच लाख तक नि:शुल्क इलाज अस्पतालों से करा सकते हैं। उन्होंने इस कार्य की नियमित निगरानी के लिए प्रतिदिन समीक्षा बैठक आयोजित करने की बात कही। बैठक में सीएस डॉ. अरुण कुमार, डीआईओ डॉ. अमरेंद्र कुमार मिश्रा, एनसीडीओ सत्येंद्र मिश्रा, डीपीएम हेल्थ आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...